रायबरेली, 20 अक्टूबर 2023

राम सहायक निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ0प्र0, जनपद शाखा रायबरेली के पत्र 30 सितम्बर 2023 को निर्गत पत्र के माध्यम से कार्यकारिणी को भंग करते हुए द्विवर्षीय नवीन कार्यकारिणी (2023-25) के गठन हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है एवं नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु राम सहायक को निर्वाचन अधिकारी एवं श्याम नरायन से0नि0 प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट रायबरेली को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

इस के क्रम में उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उ0प्र0, जनपद शाखा रायबरेली की द्विवर्षीय नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन स्थल के रूप में संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट रायबरेली को चिन्हित कर निर्वाचन तिथि 8 नवम्बर 2023 नियत करते हुए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया है जिसके अनुसार 07 नवम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक मतदाता सूची का प्रकाशन, अपरान्ह 03 बजे से 04ः30 बजे तक मतदाता सूची पर आपत्ति एवं इसी दिन अपराह्न 05 बजे अन्तिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

इसी क्रम में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति 08 नवम्बर 2023 को 10 बजे पूर्वाह्न से 11ः30 बजे तक, नाम निर्देशन पत्र जमा 11ः30 बजे से 12ः30 बजे तक एवं नाम निर्देशन पत्र की जांच एवं वापसी 12ः30 से 01 बजे तक तथा इसी दिन मतदान 01ः30 बजे से 04ः00 बजे तक एवं मतगणना 04ः30 बजे से मतगणना समाप्ति तक।

नामांकन फर्म शुल्क 200 रुपये प्रत्येक पद हेतु। अध्यक्ष/वरिष्ठ/उपाध्यक्ष एवं मंत्री पत्र हेतु नामांकन शुल्क 3000 रुपये प्रत्येक पद हेतु। संयुक्त मंत्री/संगठन मंत्री/कोषाध्यक्ष एवं आडिटर आदि पदों हेतु नामांकन शुल्क 200 रूपये प्रत्येक पद हेतु। कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु नामांकन शुल्क 100 रुपये प्रत्येक पद हेतु। नामांकन शुल्क किसी भी परिस्थितियों में वापस नहीं लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *