वाराणसी। महादेव के धाम में भगवान राम आदि शक्ति की आराधना करेंगे। काशी विश्वनाथ कारिडोर में शनिवार की शाम राम की शक्ति पूजा का मंचन किया जाएगा। इस दौरान वैष्णव, शैव व शाक्त भक्तिधाराएं एकाकार होंगी।

नागरी नाटक मंडली की ओर से शुरू राम की शक्ति पूजा इस बार काशी विश्वनाथ कारिडोर के शंकराचार्य चौक के मुक्ताकाशीय मंच पर होगी। पहली बार यहां किसी प्रसंग का मंचन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत राम की शक्ति पूजा से होगी।

भगवान राम अत्याचारी रावण को पराजित करने के लिए शक्ति की आराधना करते हैं। शक्ति भी भगवान की परीक्षा लेती हैं। इसमें राम सफल होते हैं। इस पर शक्ति उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद देती हैं और उन्हीं में लय हो जाती हैं। इससे पहले राम की शक्ति पूजा का मंचन संकटमोचन शताब्दी समारोह में भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *