वाराणसी। जिला पंचायत की तरफ से चिरईगांव ब्लाक के जाल्हूपुर गांव में बना विद्युत पशु शवदाह गृह टेस्टिंग में कामयाब नहीं हुआ। इसकी वजह से इसके उद्घाटन को लेकर संशय बरकरार है।
मृत पशुओं के शवों के निस्तारण के लिए जिला पंचायत निधि से 2.47 करोड़ रुपये की लागत से जाल्हूपुर में विद्युत शवदाह गृह बनाया गया है। इसके बने 6 माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ। बीते बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य के समक्ष विद्युत पशु शव दाह गृह जाल्हूपुर की टेस्टिंग निर्माण एजेंसी सिकांन प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के अवर अभियंता उमेश पटेल ने शुरू की थी, लेकिन इसका ठीक परिणाम सामने नहीं आया। अवर अभियंता का कहना है कि प्लांट में खामियां हैं। उसे दूर किया जाएगा, तब उसका उद्घाटन होगा।