वाराणसी। मानसून के जाने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। वाराणसी में भी पारा लुढ़क रहा है। इससे दिन व रात के तापमान में काफी अंतर दिख रहा। रात में सिहरन महसूस होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अलनीलो के प्रभाव के चलते ऐसा हो रहा है। अगले पांच-छह दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।
अक्टूबर के दूसरे पखवारे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले चार-पांच दिनों में पारा लगभग चार डिग्री तक लुढ़का है। आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट के आसार हैं। दिन में तेज धूप के चलते कोई खास असर नहीं दिख रहा, लेकिन रात में सिहरन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अलनीनो के प्रभाव के चलते ऐसा हो रहा है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। अगले पांच-छह दिनों तक ऐसी ही स्थिति रह सकती है।