वाराणसी। यूपी कालेज में हास्टल खुलवाने के लिए मुखर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। छात्रों ने प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया। इससे शिक्षक व कर्मचारी उसके अंदर बंद हो गए। शिक्षकों के मनाने के बावजूद छात्र मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस के हस्तक्षेप पर आठ घंटे बाद ताला खुलवाया गया।
छात्र हास्टल खुलवाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक शिवपुर रविशंकर त्रिपाठी ने छात्रों से बात की।
छात्रों से दो दिन की मोहलत मांगी। वहीं छात्र मांग पूरी न होने पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की धमकी दे रहे थे। समझाने के बाद छात्रों ने ताला खोला। इसके बाद कर्मचारियों व शिक्षकों ने राहत की सांस ली।