बांदा। विकास खंड महुआ की ग्राम पंचायत रीगा के राजस्व ग्राम दुबरी के प्राथमिक विद्यालय दुबरी से संबंधित वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिले की तेजतर्रार जिलाधिकारी महोदया दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान के साथ तत्काल मौका स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया और वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति जितेंद्र कुमार से इस संबंध में पूछताछ की तो शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि यह वीडियो उन्होंने अपनी भतीजी अंशिका से झाड़ू लगाते हुए मजाक की मनसा से से बनाया था और अपने ग्राम पंचायत के ग्रुप में डाल दिया था जिसे किसी अराजक तत्व द्वारा सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया, जिस पर आनंद ने कठोर चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने हिदायत दी।
विद्यालय के अध्यापकों ने जानकारी दी की जिस तारीख का यह वीडियो है उसके एक दिन पूर्व 16 अक्टूबर को सफाईकर्मियों की टोली द्वारा एवं 17 अक्टूबर को सफाईकर्मी द्वारा गांव के प्राथमिक एवं जूनियर दोनों विद्यालयो में सफाई का कार्य किया गया था,क्योंकि उसी दिन शिक्षा चौपाल एवं शिक्षण संकुल मीटिंग का आयोजन होना था और प्राथमिक विद्यालय दुबरी को निपुण विद्यालय घोषित किया जाना था हम सब लोग इसी कार्य में व्यस्त थे पता नहीं यह वीडियो कब और कैसे बना लिया गया जबकि विद्यालय में सफाई का कार्य समय-समय पर सफाई कर्मी द्वारा किया जाता है बच्चों को शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता के प्रति जागरूक जरूर किया जाता है लेकिन उनसे सफाई या अन्य कोई काम नहीं लिया जाता इसके पश्चात श्री सरोज द्वारा विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, बच्चो की अंग्रेजी के लेखन, ज्ञान स्तर और उनके अनुशासन की तारीफ करते हुए हुए उन्होंने शिक्षकों की पीठ थपथपाई और विद्यालय के निपुण होने की बधाई दी, साथ ही आगे भी इसी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए निर्देश दिए। डीपीआरओ ने गांव के लोगों को समझाया कि अनावश्यक ऐसी हरकत करने से कर्मचारियों का मनोबल कमजोर होता है। विद्यालय के लिए आप लोग भी सुंदरता, गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए अपना सहयोग दिया करें। इस मौके पर एडीओ पंचायत वीरेंद्र द्विवेदी, सचिव लाला भैया, ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह विद्यालय स्टाफ और गांव के बहुत से लोग उपस्थित रहे।