अतर्रा/बांदा। शारदीय नवरात्र के नौ दिन तक चलने वाले दुर्गा महोत्सव आखिर बुधवार को विसर्जन के साथ समाप्त हो गया देवी भक्तों ने माता को नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। माता की आरती उतार कर जय जय अंबे जय जगदंबे का किया उद्घोष। विसर्जन को लेकर स्थानीय प्रशासन की बांदा रोड स्थित केन कैनाल के नहर में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा यूपी जिला अधिकारी रविंद्र सिंह क्षेत्राधिकार जियाउद्दीन तहसीलदार रामचंद्र यादव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ रहे पूरी तरह से मुस्तैद रहे।
नवरात्र का 9 दिन तक चलने वाले दुर्गा महोत्सव आखिर बुधवार को विसर्जन के साथ समाप्त हो गया सबसे पहले सुबह माता के भक्तों ने कस्बे के देवी पंडालों मैं जग-जग माता की आरती उतारकर जय जय अंबे जय जगदंबे सहित माता की भक्ति गीत में झूमते रहे सबसे पहले कस्बे के बांदा रोड बदौसा रोड बिसंडा रोड स्टेशन रोड नरैनी रोड चूड़ी गली कटरा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में रखी 88 देवी प्रतिमाओं को लेकर सभी लोग कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम पहुंचे और वहां गौरा बाबा की आरती के साथ माता की आरती उतारी इसके बाद सभी लोग बांदा रोड केन कनाल नहर में पहुंचकर माता की आरती उतारते हुए ना आंखों से भावभीनी विदाई देते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह क्षेत्राधिकार जियाउद्दीन थाना डैचारबिंद कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा सब इंस्पेक्टर प्रदीप सहित भारी पुलिस बल जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह चौकन्ना रहा वहीं पालिका प्रशासन अध्यक्ष संगीता निराला अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने पालिका टीम के साथ सफाई व्यवस्था से लेकर विद्युत व्यवस्था को कस दुरुस्त रखा पालिका की सफाई टीम विसर्जन पर मौजूद रही वही केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने वाले समितियां के अध्यक्षों को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया इस दौरान अमर सिंह राठौड़ कालिका शिवहरे अजय पाल सिंह अवधेश गुप्ता राघवेंद्र गुप्ता नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।इस दौरान केंद्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता महामंत्री राकेश गौतम मेजर उपाध्यक्ष संजय साहू अनिरुद्ध वर्मा नवनीत गुप्ता धर्मेंद्र गुप्ता विमल भवानी विवेक मिश्रा भारत लाल गुप्ता सत्यम सोनी आदि मौजूद रहे।