क्रासरःदो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी की आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुई शुरुआत
क्रासरःसभी ने ली सतर्कता जागरूकता की शपथ, हुए पुरस्कृत 20 मेधावी

बांदा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, बांदा द्वारा आर्य कन्या इंटर कालेज में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन आज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती गुप्ता ने किया। इस चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 31 अक्टूबर व 01 नवंबर 2023 को विद्यालय में किया जा रहा है।
चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन को दर्शाया गया है। जिससे देश की भावी पीढ़ी उनके द्वारा देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को जान सके। साथ ही कार्यक्रम में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर 20 प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अपने सम्बोधन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत के संघ को स्वीकार करने के लिए 565 रियासतों को सहमत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे देश की राजनीतिक एकता से समझौता करने के लिए तैयार नहीं थे और उन्होने संघ के भीतर स्वतंत्र राज्यों के विचार को छेड़ा। अपनी फौलादी इच्छाशक्ति के कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत एक विविधता वाला देश है। जिसमें विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस के दिन, हम सभी को देश की एकता के लिए संकल्पित होना चाहिए। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।चित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मेरी माटी मेरा देश, 9 साल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण पर आधारित जागरूकता से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें भारत की सिविल सेवाओं के ‘संरक्षक संत’ और भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि देश में इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें। कार्यक्रम में जादूगर आरसी योगा एंड पार्टी द्वारा जादू के मनोरंजक माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता के बारे में जागरूक किया गया।विभाग द्वारा एक विषयागत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर 20 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विजयी छात्राएं थीं प्रतिभा सोनी, सोनम विश्वकर्मा, राधा, सुमन देवी, सृष्टि, गीता विश्वकर्मा, प्रियांशी सिंह, समा, सिमरन देवी, दीक्षा, शिवानी गुप्ता, वंदना देवी, कृतिका अवस्थी, मांडवी दीक्षित, रिंकी वर्मा, प्रियांशी, शिवानी कुमारी, शिल्पी यादव, सची व शिवानी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सक्सेना, विभाग के राजेश कुमार शर्मा, विद्यालय की शिक्षिकाएं व अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *