बांदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की अध्यक्षता में राहुल अवस्थी शाखा प्रमुख क्योटरा जैविक किसान के नेतृत्व में ग्राम प्रधान देवनारायण ग्राम बोधीपुरवा बड़ोखर ब्लॉक की मौजूदगी में ग्राम बोधीपुरवा के ग्रामीणों को कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि का वितरण किया गया साथ ही आमिर खान शाखा प्रमुख बाँदा रोटी बैंक ग्राम गोयरा के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।उक्त सामान पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद दिया।इस कपड़ा वितरण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों तथा शहर के ज़िम्मेदार जागरूक लोगों ने ग्रामीणों का सहयोग किया।मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,मोहम्मद सलीम शाखा प्रमुख बलखंडी नाका, आमिर ख़ान शाखा प्रमुख ग्राम गोयरा,अलीमुददीन, अब्दुल शफ़ीक़ कल्लू,चाँद खान उप शाखा प्रमुख ग्राम गोयरा, समीर महामंत्री ग्राम गोयरा, गौस मोहम्मद संगठन मंत्री ग्राम गोयरा, सोहेल खान सदस्य गोयरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *