बंादा। बेटे से कहा सुनी के बाद मां ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे छोटे बेटे ने मां का शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पिता भी खेत से घर आ गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी चंदा देवी (37)पत्नी ठाकुर दीन ने सोमवार की अटारी में लगी पटिया में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जव वह कमरे से बाहर नही निकली तो मौके पर पहुंचे छोटे बेटे मनीष ने देखा तो उसका फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गय। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ठाकुरदीन ने बताया कि चंदा देवी जिददी स्वाभाव की थी। उसका किसी बात को लेकर बडे बेटे आशीष से विवाद हो गया। उसने किसी तरह दोनो को समझा बुझाकर शांत कर दिया। इसके बाद वह खेत चला गया। सूचना मौका पाकर चंदा ने फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र तीन पुत्रिया छोड़ गई है