बबेरू/बांदा।टोलाकला गांव मे रेलिंग का काम करते समय 11000 विद्युत लाइन की चपेट पर आने से एक युवक की हुई मौत, दो युवक झुलसे। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओला कला गांव का है। जहां के रहने वाले मोतीलाल पाल के मकान मैं रेलिंग का काम करीब 11 बजे रात में चल रहा था, तभी पाइप ऊपर उठते समय ऊपर से निकली 11000 विद्युत लाइन में पाइप टच हो जाने से प्रकाश गर्ग उम्र 32 वर्ष निवासी मनोरथ थोक बबेरू, कलामुद्दीन उम्र 32 वर्ष से निवासी झारखंड दोनों करंट की चपेट पर आने से जलने लगे, तभी मकान मालिक मोतीलाल का 19 वर्षीय पुत्र रमाशंकर ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। जिससे रमाशंकर भी करंट की चपेट पर आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जैसे आसपास के लोगों ने देखा तो किसी तरह तीनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रकाश गर्ग व कमलामुद्दीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। जहां जिला अस्पताल ले जाते समय कलामुद्दीन निवासी झारखंड की रास्ते में मौत हो गई है। वहीं रमाशंकर का इलाज बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *