खेतमें संदिग्धावस्था में फांसी पर झूलता हुआ मिला अधेड़ का शव
क्रासरःसीओ सहित पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण
क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अतर्रा/बांदा। घर से ही कुछ दूर 55 वर्षीय व्यक्ति का खेतों पर लगे जाल से सफी के फंदे से जमीन पर लटकता हुआ मिला शव । संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड सहित सर्विलाश टीम ने की जांच पड़ताल जुटाये नमूने। क्षेत्राधिकार जियाउद्दीन थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह घटना की जांच पड़ताल में जुटे थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना अंतर्गत अतर्रा कस्बे की कुछ दूर पर ही अतर्रा ग्रामीण के मजरा भोडा का पुरवा निवासी शिवपूजन उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र मंगल वर्मा सोमवार की रात लगभग दस बजे घर से खाना खाकर खेतों को देखने को कह कर निकला चुकी मृतक घर के कुछ दूर पर ही स्थित पशु बारे में रात्रि में सोता था इसलिए घर के अन्य लोग सो गए यह सोचकर कि मृतक पशु बड़े में सो गया होगा लेकिन मंगलवार की सुबह गांव की एक युवती शौच के लिए गई तो मृतक का शव घर से कुछ दूर स्थित सड़क के किनारे स्थित खेतों पर लगे जाल से साफी से जमीन पर लटका हुआ देखा धीरे-धीरे गांव के लोग जमा हो गए सूचना पर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आनंन फानन पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए ग्रामीणों की जमा भीड़ चुकी मृतक का शव खेतों पर फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए सड़क के किनारे जाल पर सफ़ाई से लटका होने से शव का आधा धड़ जमीन पर पड़े होने से हत्या कर शव को लटकाने की बात जोरो से कहते हुई दिखी मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने जुटाए इसके साथ ही डॉग स्क्वाड को छोड़ा गया तो घटनास्थल से लेकर गांव की एक घर सहित घूम कर मृतक के पशुबाड़े के आसपास घूमता रहा जिससे गांव के लोगों में जहां तरह-तरह की चर्चाएं रही वहीं जांच टीम भी घटना को लेकर मशक्कत करते दिखी। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकार जियाउद्दीन ने मौके में पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना हत्या है या आत्महत्या पर कुछ कहने के लिए कहा।
इनसेट-
मृतक की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
अतर्रा/बांदा। मृतक की पत्नी कुसमा ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है बताते चले मृतक के पांच बेटे हैं सबसे बड़ा बेटा चंद्रभान जो गांव में ही रहता है पर पिता से अलग रहता है उसके तीन बेटे फूलचंद सुरेश रामजस रवि प्रदेश में मेहनत मजदूरी कर पैसा कमाते हैं दो बेटियां हैं जिनकी शादियां हो चुकी है।
इनसेट-
शराब का आदी था मृतक
अतर्रा/बांदा। मृतक शराब का लती था सोमवार की रात पुरवा मैं ही एक किरण की दुकान से दो गिलास नमकीन आदि खरीद कर शराब को पिया और शराब पीने के बाद घर जाकर खाना खाया रात्रि लगभग 10 बजे परिजनों ने बताया कि घर से खाना खाने के बाद निकल गया क्योंकि मृतक घर से कुछ दूर पशु बड़ी में ही रात्रि सोता था परिवरीजनों ने सोचा कि वहां सो रहा है सुबह उसका शव मिला
इनसेट-
पुलिस कर रही है मामले की जांच
अतर्रा/बांदा। हत्या या आत्महत्या पर मृतक शिवपूजन की गुत्थी उलझती दिख रही है। चुकी मृतक का सर खेतों पर लगे जल से इस कदर ढीला सफी से बंधा हुआ था और आधा जमीन पर पड़ा था जिससे मामला हत्या कर लटकाने का लोग मान रहे हैं। लेकिन आल्हा अधिकारी पोस्टमार्टम का हवाला देकर हत्या से मामला जोड़कर जांच पर लाल करने में जुटे हुए।
इनसेट-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलाशा
अतर्रा/बांदा। मृतक के शव मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी पोस्टमार्टम का हवाला देकर पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं पर जिस तरह से शव मृतक का जमीन पर आधा धारा हुआ साफी गले की ढीली उससे हत्या की ओर मामला स्पष्ट दिख रहा है अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा की गला दबाकर हत्या है या आत्महत्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *