पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी के मजरा माझा डेरा निवासी 33 वर्षीय शिवमंगल निषाद पुत्र जगजीवन निषाद गौशाला वाले रास्ते में खड़ा था वही मुखबिर की सूचना पर पांच नवंबर को आठ बजकर पचास मिनट पर सांडी़ गौशाला पहुंचे चौकी इंचार्ज खपटिहाकला धर्मेंद्र सिंह व कांस्टेबल अवनीश पाठक को देखते ही युवक भागने लगा वही चौकी इंचार्ज ने कांस्टेबल अवनीश पाठक को ललकारने पर अवनीश पाठक ने दौड़ा कर पकड़ लिया जिसके जामा तलाशी के दौरान एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ वहीं थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि युवक शिवमंगल निषाद के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *