क्रासरःखरेई गांव की आंगनबाड़ी रही अनुपस्थित नोटिस देने को लेकर सीडीपीओ को दिया निर्देश
पैलानी/बांदा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पैलानी एसडीएम शशिभूषण मिश्र ने खरेई गांव में बने बूथ का निरीक्षण किया वही निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सत्यवती अनुपस्थित पाई गई। वहीं यस डी यम पैलानी ने सी डी पी ओ प्रियांशी को फोन कर सत्यवती के खिलाफ नोटिस देकर कारवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं परम हंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खपटिहा कला में बने भाग संख्या निन्यानबे, भाग संख्या सौ,भाग संख्या एक सौ एक में बैठे बी यल ओं रावेंद्र नाथ,शशि पांडेय, नरेंद्र सिंह राठौर से जानकारी ली तो भाग संख्या निन्यानबे के बी यल ओं रवीन्द्र नाथ ने बताया कि उन्नीस लोगों का विलोपन व उन्नीस लोगों का परिवर्धन किया गया। वहीं भाग संख्या सौ में बैठे शशि पांडेय से जानकारी ली तो बताया कि सत्रह लोगों का विलोपन में तेरह पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं।तथा उन्नीस लोगों का परिवर्धन किया गया है।भाग संख्या एक सौ एक के बी यल ओं नरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कुल बारह लोगों को पंजीकृत किया गया तथा सात लोगों का संसोधन व सात लोगों का विलोपन किया गया। मतदाता पुनरीक्षण विशेष तिथियों में चार नवंबर व पांच नवंबर को सुबह दश बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की गई। आगामी मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान पच्चीस नवंबर व छब्बीस नवंबर एवं दो दिसंबर व तीन दिसंबर को मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान का आगाज होगा। वहीं यस डी यम पैलानी ने बताया कि भाग संख्या निन्यानबे के बी यल ओं रावेंद्र नाथ द्वारा मतदाता सत्यापन में अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं यस डी यम ने एक जनवरी दो हजार चौबीस तक अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को भी जोड़ने के निर्देश दिए वहीं यस डी यम ने निवाईच, पैलानी में बने भाग संख्या में बैठे बी यल ओं से भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *