पैलानी/बांदा। पैलानी थाना अंतर्गत हरवंश पुरवा मजरा सिंधन कला निवासिनी श्रीमती दुर्गी पुत्री बाबूलाल निषाद ने सीओ सदर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की प्रार्थियां की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आज से करीब 13 वर्ष पूर्व विनोद निषाद पुत्र माता दिन निषाद निवासी ग्राम पुतनाही डोली मजरा सिमरयी थाना ललौली जिला फतेहपुर के साथ संपन्न हुई थी प्रार्थीया के माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज व गृहस्ती का सारा सामान दिया था प्रार्थनी विदा होकर ससुराल गई थी लेकिन ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में मोटरसाइकिल तथा एक सोने की एक तोला जंजीर की मांग करने लगे प्रार्थिनी जब ससुराल से वापस आई तो दहेज संबंधी सारी बातें अपने माता-पिता व परिवार वालों से बताया था प्रार्थनी के माता-पिता अत्यंत गरीब होने के कारण कई बार आरजू मिनंत किया लेकिन दहेज लोभी ससुरालिजन नहीं माने और प्रार्थनी को मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे प्रार्थनी वैवाहिक दांपत्य का निर्वहन करते हुए पत्नी धर्म का पालन करती रही लेकिन उपरोक्त लोग विनोद निषाद पुत्र माता दिन पति, मातादीन पुत्र बोधन ससुर, श्रीमती फुलमतिया सास, अशोक तथा शिव प्रसाद पुत्रगण माता दिन देवर, श्रीमती रेखा व किरण देवरानी, आदि सभी लोगों ने प्राथिया को दहेज के कारण लात घुसो तथा थप्पडों से मारा पीटा था और 9 जून 2020 को प्रार्थियां को घर से निकाल दिया था तब से वह अपने मायके में माता-पिता के साथ रहने लगी इसी दौरान प्रार्थीया वह विनोद के संसर्ग से एक लड़का पैदा हुआ जिसका नाम राहुल 6 वर्ष है प्रार्थनी ने दिनांक 17 जून 2020 को परिवार न्यायालय बांदा में श्रीमती दुर्गी बनाम विनोद निषाद धारा 125 सीआरपीसी का मुकदमा दायर किया था जो मुकदमा परिवार न्यायालय में आज भी चल रहा है इसी से नाराज होकर दिनांक 15 मयी 2022 को शाम 6रू00 बजे उपरोक्त लोग प्रार्थनी के घर आए और कहां की मोटरसाइकिल व चौन दे दो तो प्रार्थनी तथा उसके पिता ने कहा कि हम अत्यंत ही गरीब हैं हम दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते हैं उपरोक्त लोग एक राय होकर गाली गलौज करते हुए मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी जब प्रार्थनी थाना पैलानी शिकायत लेकर गई वहां किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रार्थनी तथा उसके पुत्र राहुल को जान का खतरा है की शिकायत पर थाना पैलानी में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *