क्रासरःराजकीय महाविद्यालय में हुआ आयोजन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में क्यू क्लब (सिफ्पसा) के अंतर्गत द्वितीय दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता द्वारा की गई। कार्यशाला के दूसरे दिवस की शुरुआत डॉक्टर सबीहा रहमानी द्वारा रीकैप और विभिन्न गतिविधियों को छात्राओं से करवा कर की गई । इस कार्यशाला का आयोजन नोडल अधिकारी डॉक्टर सबीहा रहमानी एवं डॉक्टर अंकिता के द्वारा किया गया । इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डॉक्टर अंकिता तिवारी एवं डॉक्टर जयंती सिंह ने अपने अपने विषय पर बेहतरीन व्याख्यान पीपीटी प्रजटेंशन के साथ दिये । आज कार्यशाला के विषय ष्स्वेच्छा से माता पिता बनना न कि संयोग सेष् विषय पर डॉक्टर सबीहा रहमानी ने एवं ष्मानवाधिकारष् पर डॉक्टर सचिन मिश्रा ने अपने विचार रखे । डॉक्टर डॉक्टर अंकिता एवं वंदना तिवारी ने मातृ स्वास्थ्य- गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांचें, टीकाकरण, गर्भपात पर विस्तार से बताया । डॉक्टर सपना सिंह ने बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण तालिका, स्तनपान के महत्व, दस्तरोग की विस्तृत जानकारी प्रदान करी । डा जयंती से सिंह ने प्रजनन अंगों के संक्रमण और स्वास्थ्य के बिंदुओं पर प्रकाश डाला । विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर विकास कुमार ने बहुत सारगर्भित ढंग से छात्राओं को उनके मानसिक स्वास्थ्य के विषय में सविस्तार बताया । डॉक्टर सबीहा रहमानी ने मानवाधिकार की परिभाषा बताते हुए कहा कि ष्सब समान भागी जीवन केष् जैसे हम महिलाएं अब यह चाहती हैं कि मैं चमन में चाहे जहां रहूं मेरा हक है फसले बहार मेंष् उन्होंने इस विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा छात्राओं से गतिविधि भी करवायीं । डॉक्टर सचिन मिश्रा, डॉक्टर विनय सिंह पटेल, डॉक्टर संदीप सामंत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सत्यम शिवम सुन्दरम के भाव को जीवन में उतारने पर बल दिया ताकि हमारे व्यक्तित्व और चरित्र में दृढ़ता आ ये व डॉक्टर सबीहा रहमानी ने किशोरावस्था – प्रजनन विकास शारीरिक मानसिक एवं पर्यावरण परिवर्तन नये जीवन की शुरुआत – महावारी के विषय में तथ्यपरक जानकारी प्रदान की गई ।छात्राओं को कार्यशाला में ब्लू क्रास मेडिकल कम्पनी की ओर से माहवारी पर एक बेहतरीन शार्ट डॉकूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई । ब्लू क्रास मेडिकल कम्पनी के रीजनल मैनेजर रंजीत कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे । दो दिवसीय कार्यशाला का संचालन डॉक्टर सबीहा रहमानी के द्वारा किया गया ।