क्रासरःपदाधिकारियेां की परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न
बांदा। बांदा लोकसभा के नव नियुक्त विस्तारक द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों के साथ की गई परिचयात्मक बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वोटर चेतन महाभियान तथा बूथ सशक्तिकरण पर बल देते हुए सभी से जुटने का आह्वान किया गया।
मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा नेतृत्व द्वारा भेजे गए लोकसभा के नव नियुक्त विस्तारक अभय प्रताप सिंह ने जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान की समीक्षा करते हुए इसे नाकाफी बताया और कहा कि किसी भी चुनाव से पहले भाजपा मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाती है। इसी क्रम में यह वोटर चेतन महाभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। समय से वोटर लिस्ट का अध्ययन करते हुए नए नामो को जोड़ने तथा फर्जी नाम को मतदाता सूची से हटाने के साथ-साथ मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने का यही मौका होता है। उन्होंने वोटर चेतना महाभियान तथा बूथ सशक्तीकरण अभियान पर जोर देते हुए कहा कि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के मोबाइल में मोदी एप तथा सरल ऐप अपलोड होना चाहिए तथा प्रतिदिन उसको खोलकर उसमें आ रही सूचनाओं को सोशल मीडिया में शेयर करें। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमारा कोई व्यक्तिगत कार्य न हुआ हो परंतु बात जब राष्ट्र की हो तो केवल एक बात है और वह है भारत माता की जय। बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान को सफल बनाने हेतु प्रत्येक मंडल में कार्यशाला का आयोजन करते हुए मंडल पदाधिकारियों,सेक्टर के पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमको जोड़ने का कार्य करना है न कि तोड़ने का। उन्होने सभी को कोई भी नकारात्मक विषय सार्वजनिक रूप से नहीं करने की हिदायत दी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित द्वारा किया गया। बैठक में जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा तथा डॉक्टर धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री दिनेश यादव तथा राजर्षी शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सेन, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक, सोशल मीडिया जिला संयोजक निखिल सक्सेना, आई टी जिला संयोजक दीपक राजपूत, सुधीर कुशवाहा, सत्येंद्र प्रताप सिंह, सुरेश तिवारी सुल्ली, कमल सिंह, आशीष पटेल आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *