क्रासरःभक्तों ने केन नदी की सफाई को लेकर व्यक्त किया रोष

बांदा। कई वर्षों से लगातार गौ रक्षा समिति के तत्वाधान में केन नदी घाट पर केन जल महाआरती की जा रही है जिसके अंतर्गत लगातार केन नदी बचाओ अभियान को लेकर भी कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि वर्तमान स्थिति में देखा जाए कि केन नदी का दोहन खनन के द्वारा किया जा रहा है, कई खनन माफिया लगातार पोकलैंड मशीनों से खनन कर रहे हैं नदियों का पानी रोककर बालू निकाली जा रही है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारि मौन व्रत धारण किए हुए हैं। गौ रक्षा समिति के द्वारा लगातार ही केन नदी पर महाआरती का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है और आम जनमानस को जागरुक भी किया जा रहा है कि केन नदी को स्वच्छ बनाएं। क्योंकि आप लोग भी केन नदी का पानी पीते हैं अगर आप केन नदी को स्वच्छ नहीं बनाएंगे तो आप ही बीमार होंगे कोई अगला बीमार नहीं होगा।
केन नदी में उपस्थित सभी भक्तों ने आम जनमानस से अपील की है कि आप सभी दीपावली के अवसर पर गाय के गोबर से बने दीपक को जलाएं और पटाखे प्रदूषण युक्त बिल्कुल ना जलाएं जिससे वातावरण प्रदूषित होता है और आम जनमानस को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इस दौरान केन जल महाआरती में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य श्रद्धालुजन लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *