क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में मंगलवार की रात को एक युवक ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डिघवट गांव निवासी रामसागर (35) पुत्र रामऔतार मजूदरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की रात को उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिल्ला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि मृतक के पांच बच्चे हैं। बताया कि अक्सर शराब पीकर घर में आता था। थाना प्रभारी ने बताया कि रामसागर ने आत्महत्या क्यों की, इस बात की जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *