बांदा। घर से पैदल निकले एक युवक को ओवरब्रिज तिराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उठाकर जिला अस्पताल लाई, वहां पर उसकी मौत हो गई। आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान हो सकी। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक घर में ही कैफे और लाइब्रेरी चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी प्रदीप वर्मा (29) मंगलवार रात को अपने घर से पैदल निकला। युवक ओवरब्रिज तिराहे पर ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवक छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाया और अस्पताल ले गई। वहां पर युवक की मौत हो गई। आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पूछतांछ पर बताया कि प्रदीप अपने घर में लाइब्रेरी और कैफे चलाता था। अचानक हुए इस हादसे से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *