बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल को आज अध्यक्ष प्रधान संघ विकासखंड महुआ, ग्राम प्रधान पतोरा श्रीमती विनीता त्रिपाठी द्वारा गोसंरक्षण हेतु विकासखंड महुआ के ग्राम प्रधानों के सहयोग से सबसे पहले, विकासखंड महुआ के 58 ग्राम प्रधानों के द्वारा स्वेच्छा से एक माह के मानदेय से एकत्र की गई धनराशि 2 लाख 90 हजार रुपए का चेक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में उनसे मिलकर भेंट किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि गौ सेवा संरक्षण हेतु जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों की स्वेच्छा से गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए एक करोड़ 30 लाख रुपए की धनराशि एकत्र की गई है, जिससे गौसंरक्षण के कार्य में आवश्यक सहयोग प्राप्त हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *