बांदा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 15 दिवसीय मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग की बृहद प्रदर्शनी का समापन मुख्य अतिथि श्रीमती मालती गुप्ता बासू के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके उपरांत उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का गहनता से निरीक्षण करते हुए खादी ग्रामोद्योग, माटी कला एवं अन्य उत्पादों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर श्रीमती मालती गुप्ता बासू जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खादी उत्पादों तथा ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ सहायता प्रदान की जा रही है। बहुत सारी योजना उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा यह बड़ी पहल है कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समृद्ध बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी योजनाओं को महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने की दृष्टि से बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा श्री अन्य को भी बढ़ावा एवं उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्ग निर्देशन में किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि यह मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2023आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2023 जहीर क्लब बांदा में आयोजित हो रही है। इस प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट स्वदेशी खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों को बढाने के लिए खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में खादी के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों एवं सूती, सिल्क ,सदरी रेडिमेड, दरी, चादर, तथा माटी कला उत्पाद एवं विभिन्न जनपद ललितपुर ,प्रतापगढ़, झांसी ,मऊ, जालौन आदि जनपदों के खादी ग्रामोद्योग से जुड़े उद्यमियों द्वारा खादी के उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें साहस समिति के द्वारा मोटे अनाज के उत्पादों के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन, माटी कला उद्योग, हरिओम रेडीमेड वस्त्र गोरखपुर, केन हस्तशिल्प उत्पादन समिति, अनन्या शजर हस्तशिल्प, देशराज खादी मऊरानीपुर के हस्तशिल्प एवं अन्य ग्राम उद्योग से जुड़े सीतापुर की दरी, प्रतापगढ़ के उत्पाद विभिन्न उत्पादों के साथ ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि स्वर्ण सिंह सोनू सहित अन्य उद्यमी गण जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजिंदर कौर सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।