क्रासरःबच्चों की फुलझड़ी और बेहतरीन पटाखों का भंडार
क्रासरःसुरक्षा के लिहाज से दमकल वाहन भी किया गया तैनात
बांदा। जीआईसी ग्राउंड में अबकी बार भी पटाखा बिक्री की दुकानें सजाई गई हैं। इसके लिए बाकायदा लाइसेंस भी लिया गया है। पटाखा बाजार में बच्चों की फुलझड़ी से लेकर बेहतरीन पटाखे बिक्री के लिए सजाए गए हैं। लेकिन अबकी बार महंगाई की वजह से खरीददार अपना हाथ सिकोड़ते नजर आ रहे हैं। शनिवार से ही पटाखा बाजार में बिक्री का सिलसिला शुरू हो गया है। धनतेरस पर पूजन अर्चन के बाद लोगों ने आतिशबाजी की।
शहर के जीआईसी ग्राउंड में पिछली बार की तरह अबकी बार भी पटाखा बिक्री के लिए दुकानें लगाई गई हैं। इसके लिए बाकायदा अग्निशमन विभाग से लाइसेंस भी लिए गए हैं। तकरीबन चार दिन पहले से ही पटाखा बाजार सजाए जाने को लेकर दुकानों की शिफ्टिंग शुरू हो गई थी। धनतेरस पर्व के पहले ही पटाखा बिक्री की दुकानें सजाई गई हैं। पटाखा बाजार में बच्चों की फुलझड़ी से लेकर बेहतरीन धमाकेदार पटाखों की भरमार है। धनतेरस पर्व के मौके पर शनिवार को पटाखा बाजार में भी जमकर खरीददारी हुई। धनतेरस पर्व पर नियत समय में पूजा अर्चना करने के बाद आतिशबाजी का दौर भी चला।
दीपावली त्योहार पर पटाखों का बाजार जीआईसी मैदान में सज गया है। यहां पर फिलहाल करीब लगभग 80 पटाखों की दुकान जिला प्रशासन की अनुमति से लगाई गई हैं। इन दुकानों में तरह-तरह के पटाखों को रखा गया है जिसकी ग्राहक अभी से खरीदारी करने लगे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर दुकान में अग्निशमन यंत्र भी रखा गया है।
साथ ही अग्निशमन विभाग की वाहन को भी किसी अनहोनी घटना से निबटने के लिए झंडा मैदान में पटाखों की दुकान के पास रखा गया है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उससे निबटा जा सके। यहां सजी दुकानों में छुरछुरी व चकरी जहां बच्चों की बेहद पसंद बनी हुई है, वहीं रॉकेट से लेकर चटाई पटाखा व तेज आवाज वाले बम की ओर युवाओं का मन आकर्षित होने लगा है।
जीआइसी मैदान में सजे पटाखा बाजार का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रत्येक दुकान में नियमानुसार बचाव सामग्रियों को रखने के निर्देश दिए। कहा कि दुकानदारों की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बिना लाइसेंस यदि किसी ने दुकान रखी तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी।पटाखा दुकानदारों को बिक्री का लाइसेंस दिया गया है। दीपावली के मद्देनजर शहर के जीआइसी ग्राउंड में अलग से बाजार लगाई गई है। जिसमें अग्निशमन की दो गाड़ियों के साथ सिपाहियों को हर वक्त तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। एहतियातन सभी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों में बालू, पानी, अग्निशमन यंत्र आदि चेक किए। निर्देश दिए कि किसी प्रकार की दुकानदार लापरवाही न बरतें। यदि कोई लापरवाही बरतते हैं तो कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चिन्हित पटाखा बाजार में ही दुकानें लगाई जाएं। भीड़भाड़ वाले व लापरवाही से पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई निश्चित है।