वाराणसी। ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे जारी है। पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम पश्चिमी दीवार व गुंबदों पर विशेष ध्यान दे रही है। पिछले दो-तीन दिनों से गुंबदों की जांच की जा रही है। रंगाई-पुताई की भी जांच हो रही है। वहीं आधुनिक तकनीकी के जरिये परिसर का नक्शा तैयार किया जा रहा है। इससे निर्माण की संरचना को समझने में आसानी होगी।

एएसआई की ५६ सदस्यीय टीम ज्ञानवापी का सर्वे कर रही है। डिजिटल नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसमें परिसर के अंदर की स्थिति को अंकित किया जा रहा है। साथ ही रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। टीम तहखाने व उसके आसपास जमा मलबे की भी जांच की गई। यहां के टुकड़ों की थ्री डी मैपिंग की गई। बाहरी-भीतरी हिस्सों में बनी आकृतियों की स्क्रीनिंग हुई।

एएसआई की टीम ने मशीनों के जरिये पूरे परिसर की जांच की। वहीं निर्माण में अंतर का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए गए। मिट्टी में मौजूद धातुओं के पैटर्न की जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *