वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में चल रहे ASI सभी को रोकने के लिए एक बार फिर मुस्लिम पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जिला सत्र न्यायालय में मुस्लिम पक्ष के द्वारा ASI सर्वे पर रोक लगाए जाने की याचिका दाखिल किया गया है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की तरफ से अधिवक्ता ने 5 मुख्य बातो को आधार बनाकर ज्ञानवापी में हो रहे सर्वे को न्याय संगत नही बताया। ज्ञानवापी में सर्वे को तत्काल रूप से रोक लगाने की मुस्लिम पक्ष ने जिला न्यायालय में गुहार लगाई है। मुस्लिम पक्ष के तरफ से ASI सर्वे रोके जाने की याचिका पर जिला अदालत की तरफ से सुनवाई के पश्चात कोई फैसला आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *