गांव मे मिली 116 प्रधानमंत्री आवास तीन मुख्यमंत्री आवास 296 शौचालय 84 वृद्धा पेंशन
बबेरू/बांदा। ग्राम पंचायत लखनपुर में मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व सांसद आरके पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में जन चौपाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य मंत्री सहित सांसद व भाजपा के समस्त स्थानीय पदाधिकारी व अधिकारी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता सिंह वाहिनी के चरणों में माथा टेकर आशीर्वाद लिया, फिर जन चौपाल का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रारंभ करते हुए गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जन चौपाल कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर विद्युत विभाग के जे ई को राज्य मंत्री ने फटकार लगाई और स्थानांतरण की चेतावनी दिया। खंड विकास अधिकारी अमित यादव ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि लखनपुर ग्राम पंचायत में 116 प्रधानमंत्री आवास तीन मुख्यमंत्री आवास 296 शौचालय 84 वृद्धा पेंशन 17 निराश्रित पेंशन 901 किसान सम्मन निधि 430 राशन कार्ड 6 कन्या सुमंगला की प्रगति हुई है। इसी प्रकार नारायणपुर, सीकरी लखनपुर, इटर्रा बढ़ौनी , अमेढी पछौहा, वीरा, जोरावरपुर, बेना मऊ की भी प्रगति रिपोर्ट पेश की गई ।विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में स्थानीय जनता ने समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए, जिसका राज्य मंत्री ने तत्काल निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समस्याओं का तुरंत निदान करने के आदेश दिए। पुलिस विभाग की सुरक्षा चाक-चौबंद देखी गई ।सभी क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व आसपास के गांव की जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *