हर घर नल-हर घर जल के तहत सभी को मिले लाभ
बबेरू/बांदा। कमासिन से 3 किलोमीटर दूर किटहाई जल परियोजना में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और प्रगतिशील कार्याे को देखा। हर घर नल – हर घर जल के अंतर्गत बांदा जनपद में प्रगतिशील किटहाई जल परियोजना का जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द आम जनमानस को इसका लाभ दिलाए जाने की बात कही । उन्होंने जल कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया तथा प्रगतिशील कार्य को जल्द और अच्छे तरीके से संपन्न करने हेतु संबंधित अधिकारियों – कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस योजना के अंतर्गत लगे हुए संबंधित अधिकारियों ने जल शक्ति मंत्री को जानकारियां दी तथा वाटर प्लांट के बारे में बताया तथा इसका कार्य कितना हो चुका है तथा कब तक इससे लाभ जनता को मिल सकेगा आदि जानकारियां बताई गईं। एडीएम नमामि गंगे एम पी सिंह व प्रोजेक्ट मैनेजर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *