वाराणसी। आसमान में बादलों का डेरा है। इससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले 24 घंटों में बारिश के आसार नहीं है। मौसम यू-टर्न ले सकता है।
पिछले कई दिनों से वाराणसी में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। कभी बूंदाबादी तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। इससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं खेती-किसानी ने भी जोर पकड़ लिया है। बादलों के मंडराने की वजह से लोगों को आज बारिश की उम्मीद है, लेकिन मौसन विभाग की मानें तो अगले २४ घंटे में बारिश के आसार नहीं है।
वाराणसी में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वाराणसी में सुबह के वक्त हवा चल रही थी, हालांकि अब हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बारिश न हुई तो उमस बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।