वाराणसी। ज्ञानवापी सर्वे व सावन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। ऐसे में पुलिस लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस चन्नप्पा ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ मैदागिन से गोदौलिया तक गश्त किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही श्रद्धालुओं से बात कर यह जानने की कोशिश किया कि किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हो रही है एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रोज की भांति गश्त किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं से भी पता लगाया जा रहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। खासतौर से अवांछनीय तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दरअसल, ज्ञानवापी सर्वे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। एडिशनल सीपी ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। नियमित गश्त कर रहे। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। गश्त के दौरान डीसीपी आरएस गौतम, एसीपी अवधेश पांडेय व पुलिस बल मौजूद रहा।