बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव निवासी फूलचंद (21) ने शनिवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जव वह कमरेे से बाहर नही निकला तो कमरे के अंदर पहुंचे घवालो ने देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।