बांदा। खेत से चारा लेकर घर आ रही महिला के ऊपर सियार ने हमला कर दिया।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मर्का थाना क्षेत्र के बैरफ गांव निवासी देवरतिया (47) पत्नी रामदास शनिवार शाम खेत से सिर पर चारा लेकर घर आ रही थी। उसपर सियार ने पीछे से हमला कर दिया। उसका पैर पकड़ कर गिरा दिया और नोंचने लगा। महिला के चिल्लाने का शोर सुनकर गांव के लोग लाठी लेकर दौड़ पड़े। सियार को घेरकर मार डाला, तब जाकर महिला की जान बची। उसे गभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *