बांदा। शहर के कालूकुआ मोहल्ला निवासी कुसला देवी (45)पत्नी सूर्यपाल का रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तहर बिंसडा थाना क्षेत्र के पिपरी खेरवा गांव निवासी दिव्याशी (22)पत्नी अच्छे लाल ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ससुर लाला ने बताया कि अच्छेलाल सूरत में काम करता है। दीपावली में गांव आया है। वह सूरत जाने की तैयार कर रहा था। दिव्याशी में साथ जाने को तैयार थी। पति ने साथ ले जाने से मना कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।