रायबरेली, 22 नवम्बर 2023

सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सेवा मित्र व्यवस्था के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएँ जैसे इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, मैकेनिक, मैनपावर सर्विसेज, नर्सिंग, टूर एण्ड ट्रेवल्स, आदि घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सेवा प्रदाता फर्मस एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन सेवाओं का लाभ सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in अथवा सेवामित्र मोबाईल एप्लीकेशन या टोल फ्री नम्बर 155330 के माध्यम से उठाया जा सकता है।

जिला सेवा योजना अधिकारी रायबरेली ने कहा है कि सेवा मित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से स्वावलम्बन के अवसर प्राप्त हो रहें हैं साथ ही इसमें डे-वर्क और प्रोजेक्ट वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर भी उपलब्ध हो रहें हैं। यह व्यवस्था पेशेवरों को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और नागरिकों को उचित कीमत पर सत्यापित सेवाएँ प्रदान कर सरकार के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के अनुरूप हैं। सेवा मित्र पोर्टल से संबंधित अधिक जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली अथवा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है।

————–00000————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *