कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में कमल सिंह चौहान प्रदेश सचिव नियुक्त हुए
रायबरेली कांग्रेस के कमल सिंह चौहान को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर । आज प्रदेश कमेटी की तरफ से प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया जिसमे रायबरेली से कमल सिंह चौहान को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। कमल सिंह चौहान ने सासंद प्रतिनिधि के एल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश आजम वारिस एवम रायबरेली के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवम कहा कि प्रदेश संगठन ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से कर्तव्यपूर्ण तरीके से निर्वहन करूंगा और आगामी आम चुनाव में अपना सौ फीसदी योगदान दूंगा। आज के दौर में सोशल मीडिया हर पार्टी के लिए एक जरूरी हिस्सा बन गया है , इसे सही तरीके से उपयोग करके अपनी पार्टी को मजबूत बनाना ही मेरा पहला और आखिरी लक्ष्य होगा।