विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत वि0खं0 बछरावां के असन जगतपुर व बहादुर नगर एवं वि0खं0 राही के अकबरपुर कछवाह व इब्राहिमपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव भी सम्मिलित हुई और उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिया।

कार्यक्रम में स्वागत समारोह के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री जी का रिकॉर्ड संदेश सुनाया गया तथा वीडियो के माध्यम से विकसित भारत संकल्प को दिखाया गया।

कार्यक्रम में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ योजना के अंतर्गत सफल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किये। साथ ही सतत कृषि गतिविधियों पर सत्र ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर आधारित प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम में एसएचजी सदस्यो/ स्कूल की छात्राओं/ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिखाई गई। कार्यक्रम में ही ऑन स्पॉट सेवाएं स्वास्थ्य शिविर, पीएम उज्जवला नया नामांकन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण केसीसी, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई केवाईसी भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *