बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग जनपद रायबरेली के अंतर्गत आंगनबाडी केंद्र खमरिया, सलोन में 3 से 6 वर्ष के बच्चों हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया , इस अवसर पर माननीय विधायक अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर योजना का शुभारंभ किया, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया सरकार अब आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को हॉट कुक्ड फूड मुहैया कराएगी। जिसके अंतर्गत केंद्र पर पंजिकृत बच्चो को गर्म पका पकाया खाना दिया जाएगा, प्रत्येक केंद्र पर औसतन 25 से 30बच्चे नामांकित हैं। इस प्रकार 2833 आंगनबाड़ी केदो के माध्यम से 90000 बच्चे योजना से लाभान्वित होंगे इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों का कुपोषण दूर करना है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हॉट कुक्ड फूड योजना को मिड डे मील योजना के मेन्यू के अनुसार संचालित किया जाएगा। इसके लिए विभाग हर चौथे महीने अनाज भी उपलब्ध कराएगा।

विधायक जी ने अपने हाथों से छोटे छोटे बच्चों को खाना परोस कर खिलाया, इसी प्रकार अन्य विकास खण्डों में आँगनबाड़ी केंद्रो पर योजना का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया,

हॉट कुक्ड मील योजना को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर योजना का शुभारंभ किया, इसके साथ ही इसका सजीव प्रसारण समस्त बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाडी केंद्र और लाभार्थियो का दिखाया गया, इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में नव स्वीकृत 184 आंगनबाड़ी केदो का शिलान्यास भी किया गया ।कार्यक्रम के अवसर पर उप जिलाधिकारी जिला विकास अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी तथा बाल विकास विभाग की तरफ से समस्त सुपरवाइजर, सीडीपीओ, कर्मचारी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *