बबेरू/बांदा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के वन बरौली गांव का रहने वाला युवक अनिल कुमार पुत्र रामशरण उम्र करीब 18 वर्ष, यह रविवार को पराली को कटिया मशीन से काट रहा था। तभी पराली को काटते समय अनिल कुमार का कटिया मशीन में हाथ चला गया। जिससे अनिल का हाथ कट गया, और गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही आसपास के मौजूद लोगों ने देखा तो गंभीर हालत में बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।