बबेरू/बांदा ।बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के रहने वाले बाइक सवार युवक महेंद्र कुमार पुत्र नत्थू उम्र करीब 25 वर्ष, यह रविवार की दोपहर नशे की हालत में बबेरू से अपने गांव पतवन बाइक में सवार होकर जा रहा था। तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा से साइड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ई रिक्शा के माध्यम से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *