जसपुरा/बाँदा। थाना जसपुरा के अन्तर्गत अमारा गांव का मजरा घीहन डेरा का निवासी धर्मेंद्र निषाद 25 वर्ष पुत्र श्यामलाल ने अपने खेत पर दिन शनिवार की शाम को आम के पेड़ पर अपनी साफी से गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर जान दी मृतक धर्मेंद के पिता श्यामलाल ने बताया कि दिन शनिवार को समय लगभग 7 बजे घर से अपने खेत में खड़ा आम के पेड़ पर अपनी साफी से गले मे फंदा लगाकर झूल गया जिस से मृतक की माँ को भनक लगने से माँ दौड़कर बचाने को दौड़ी की मृतक धर्मेंद ने फांसी के फन्दे झूल गया जिस से आनन फानन कुछ पड़ोसी लोग आये और उसे फंदे से उतारा उस समय सांस चल रही थी कि सीएच सी जसपुरा लाया गया कि डॉक्टरों ने मृत घोषित किये। वही मृतक के पिता ने बताया कि मृतक दारू पीने का आदि था मृतक चार भाई व दो बहनें है मृतक तीसरे नम्बर का था जिनमे से दो भाइयों की सादी हो चुकी है और एक बड़ी बहन की सादी हो चुकी है क्रमशः (1)निर्मला विवाहित(2)संतराम विवाहित(3)गोविंदा(4)धर्मेंद अविवाहित(5)जयहिंद (6) पुष्पा अविवाहित है मृतक ज्यादातर बाहर सूरत में मजदूरी का काम करता था वही थाना प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि सीएच सी द्वारा सूचना मिलते ही डेड बाडी को पंचनामा भरकर पीएम के लिए बाँदा भेजा गया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है फिर भी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *