क्रासरःप्राचार्य को गार्ड आफ आनर दिया गया
अतर्रा/बांदा। पीजी कालेज तथा हिंदू इंटर कालेज के एनसीसी के कैडेटों ने एक साथ मिलकर एनसीसी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डाक्टर अवधेश चंद्र मिश्र को गार्ड आफ आनर दिया गया। उनके साथ चीफ आफीसर संतोष द्विवेदी तथा डिग्री कालेज के केअर टेकर विवेक पांडेय उपस्थित रहे।
विस्तृत विवरण के अनुसार कार्यक्रम के प्रारंभ में आन दिया गया। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण, प्राचार्य द्वारा किया गया। एनसीसी कैडेटो ने कल्चरल प्रोग्राम के तहत देशभक्ति से भरे गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में प्राचार्य डॉक्टर मिश्रा ने कैडेटों का हौसला अफजाई किया,। बताया कि एनसीसी के कैडेट अनुशासन के साथ-साथ मेहनत और समर्पित भाव और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण, समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। डिग्री कॉलेज तथा एच आई सी अतर्रा का सौभाग्य है कि यहां पर एनसीसी की यूनिट संचालित है। जिससे कि प्रतिवर्ष सैकड़ो छात्रों का न सिर्फ करियर के रूप में भला होता है बल्कि समाज के लिए एक अच्छे नागरिक भी इन दोनों कॉलेज से तैयार होते हैं। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर संतोष द्विवेदी ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एनसीसी कैडेट कालेज के अन्य छात्रों के लिए प्रेरक का काम करते हैं। यह विभिन्न प्रकार के समाज सुधार तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में और विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा दूसरे छात्रों को भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पीके विश्वकर्मा, पूर्व केयरटेकर डिंपल कुमार के साथ कालेज अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।