क्रासरःहत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम
बबेरू /बांदा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव में धान की रखवाली कर रहे खेत में सो रहे, युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जैसे ही परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया, वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और घटना की जांच में जुट गई है।
भदेहदू गांव के मवई पुरवा का रहने वाला युवक जितेंद्र कुमार पुत्र राजकरण उम्र करीब 25 वर्ष यह बटाई के खेत में रात्रि को धान की रखवाली करने के लिए अपनी मां चंपा देवी व पत्नी गायत्री देवी भाई रोहित कुमार के साथ खेत पर ही लेटे थे तभी सोते समय जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जैसे ही गोली की आवाज बगल में लेते रोहित ने सुनी तो गोली मारने वाले खेतों की तरफ भागते नजर आए, तुरंत अन्य परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड फील्ड यूनिट की टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई है। वहीं सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, सी ओ गवेन्द्र सिंह पाल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर परिजनो से पूछताछ किया है। वहीं मृतक के पिता राजकरण ने नामजद राममिलन के खिलाफ तहरीर दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई और दो बहने हैं जिसमें भाई बहनों में सबसे बड़ा मृतक जितेंद्र कुमार था। वही इस घटना को देखते हुए पिता राजकरण मां चंपा देवी पत्नी गायत्री देवी भाई रोहित सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं इस घटना को देखते हुए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इस मौके पर घटना स्थल पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *