क्रासरःमेरे सपने मेरी उड़ान के तहत वनांगना संस्था का आयोजन
बांदा। नरैनी ब्लाक के भवई गांव में वनंगना संस्था द्वारा तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान के तहत अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस मनाया गया। जिसमे लगभग 60 युवतियां, किशोरिया वा अभिभावक शामिल रहे।
वनांगना संस्था नेतृत्व समूह से अवधेश गुप्ता जी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस की शुरुआत 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। जिसका उद्देश एचआईवी संक्रमण के प्रचार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मानना है। सरकार और स्वाथ्य अधिकारी गैर संगठन और दुनिया भर में लोग अक्सर एड्स की रोकथाम और नियंत्रण पर शिक्षा के साथ इस दिन का निरीक्षण करते है। इसी के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की एड्स डाक्टर शाहीन जी ने एड्स बीमारी किस तरह से होती है जैसे संक्रमित व्यति के साथ यौन संबंध बनाने से, इस्तमाल की गई सुई,या खून चडवाने पर, इसके अलावा और क्या लक्षण होते है। इसकी सुरक्षा की जानकारी विस्तार पूर्वक दी महिलाओं को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शोभा देवी द्वारा सभी का आभार करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल वालेंटियर कुलदीप ने अपनी भागीदारी निभाई। समुदयिक् लीडर आशु, रोहित, कमलेश, विमलेश, आनंद कुमार शामिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *