क्रासरःगोष्ठी में सीएमओ ने दी एचआईवी से बचाव की जानकारी
बांदा। विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन बांदा में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव जिला क्षय रोग, एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ अजय कुमार एवं डा विजय केसरवानी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बांदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी द्वारा एड्स के कारण बचाव एवं जिले में चल रहे एचआईवी एड्स कार्यक्रम में जांच उपचार सुविधाओं के बारे में बताया गया । इस अवसर पर दिशा यूनिट बांदा के जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार साहू द्वारा भी द्वारा एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिशा बेव मुन्नालाल प्रजापति, रिजवान हुसैन अकाउंटेंट, वसीम मोहम्मद एवं उमा शुक्ला प्रोग्राम सहायक ,अजय साहू एवं सुधांशु तिवारी विहान एवं समस्त एचआईवी फैसिलिटी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन परिषद बांदा में एक एचआईवी/ एड्स जागरूकता शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा एवं डा अजय कुमार जिला क्षय रोग/ एड्स नियंत्रण अधिकारी बांदा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आम जनमानस एवं यात्रियों को एचआईवी/ एड्स के बारे में जानकारी प्राप्त की गई प्रदान की गई एवं बचाव के बारे में बताया गया । कार्यक्रम की संगोष्ठी में डा अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एचआईवी एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि आर्ट औषधियां के सेवन से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति अच्छा लंबा एवं स्वस्थ जीवन जी सकता है यह औषधियां ंआर्ट केंद्र बाँदा में मुफ्त उपलब्ध है । संगोष्ठी में बोलते हुए डा. अजय कुमार जिला क्षय रोग / एड्स नियंत्रण अधिकारी बांदा द्वारा बताया गया कि एचआईवी कैसे फैलता है एवं उसके बचाव के तरीकों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने सरकार द्वारा एचआईवी से ग्रस्त रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया । इस अवसर पर जिला कर का प्रबंधन दिशा यूनिट बांदा श्री बृजेंद्र कुमार द्वारा एचआईवी एक्ट 2017 के बारे में विस्तार से बताया एवं एचआईवी एड्स के संबंध में दंबव की टोल फ्री सेवा हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया उन्होंने बताया कि जिले में 9 आईसीटीसी केंद्र संचालित है जिसमें एचआईवी की जांच एवं परामर्श की सुविधा निशुल्क दी जा रही है। इस कार्यक्रम में एचआईवी फैसिलिटी की समस्त स्टाफ दिशा यूनिट, आईसीटीसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिला महिला चिकित्सालय बांदा में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसका उद्घाटन डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला अस्पताल डा. सुनीता सिंह द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मरीज को एचआईवी / एड्स की प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार साहू, मुन्नालाल प्रजापति, रिजवान अकाउंटेंट , उमा शुक्ला, अजय कुमार , पीपीटीसीटी काउंसलर रुचि मिश्रा एवं निर्भय सिंह ,विहान सुधांशु तिवारी एवं अन्य एचआईवी एड्स कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *