जसपुरा/बाँदा। कस्बा जसपुरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा में ठंड को देखते हुए आज खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह यादव जसपुरा द्वारा 200 बालिकाओं को स्वेटर शिक्षा विभाग के द्वारा वितरण किया गया ।वितरण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों में वार्डन पूनम गुप्ता फुलटाइम टीचर, रंजना मीनाक्षी कश्यप ,यामिनी, कौशल दीक्षा, आशिमा सिंह, गीतापाल एव लेखाकार आकांक्षा गुप्ता ,उपस्थित रही।वही बच्चियो को स्वेटर मिलते ही खुशिया जाहिर किये।