पैलानी/बांदा। कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के चलते आज कस्बे के रामलीला मैदान ऊबा मे चल रही बनवासी रामलीला के चौथे दिन में धनुष यज्ञ की रामलीला में राम का विलाप सुनकर उपस्थित दर्शक जहां रो पड़े वहीं दूसरी ओर परशुराम लक्ष्मण का अनोखा संवाद सुनकर जय श्री राम के नारों से संपूर्ण पंडाल राममय हो गया। आज की रामलीला राजा जनक द्वारा अपनी पुत्री सीता के विवाह में धनुष को तोड़े जाने की शर्त पर रखी गई मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष को तोड़ने के पश्चात उनका विवाह मां जानकी जी के साथ संपन्न हुआ। रामलीला में राम का किरदार करन तिवारी तथा लक्ष्मण का अभिनय मनीष द्विवेदी द्वारा किया गया परशुराम की भूमिका में पंडित गोपाल शुक्ला फतेहपुर में सुंदर अभिनय कर उपस्थित दर्शकों को अपने संवाद से भाव विभोर कर दिया। रामलीला में मंच का संचालन मनोज दीक्षित ने किया।