क्रासरः मृतक के बेटे ने लगाया जहर खिलाकर मारने का आरोप
बांदा। हैंडपम्प में नहाने के बाद घर पहुंचे वृद्ध को ठंड ने अपनी चपेट मंे ले लिया। वृद्ध ने नाक और मंुह से खून फेंक दिया। उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। मृतक के छोटे बेटे ने पिता को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कटरा कालिंजर निवासी बच्चू कुशवाहा (85) पुत्र भूरा बुधवार को दोपहर पड़ोस में लगे हैंडपंप मे नहाने के लिए गया था। वहां से नहांकर वापस घर के दरवाजे आया तो अचानक ठंड ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसने मुंह और नाक से खून फेंक दिया और गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के छोटे बेटे दिव्यांग सुमन ने बताया कि बड़े भाई रज्जू कुशवाहा उर्फ कृष्णकुमार की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बताया कि उसके पिता के पास 10 बीघा जमीन थी। छह माह पूर्व पिता ने 9 लाख रुपए में पांच बीघा जमीन बेच दी थी। बाकी की पांच बीघा जमीन 10 लाख रुपए में फिर बेच दी। पिता के पास 19 लाख रुपया था, जिसका कहीं पता नहीं है। छोटे बेटे सुमन ने पिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *