बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी रामविलास (25) संविदा लाइनमैन है। वह महोखर गांव में बिजली पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था, तभी करंट लगने से आहत हो गया। इसी तरह छतरपुर जिले के गोयरा गांव निवासी मुकेश (40) पुत्र कबूतरलाल भी करंट लगने से आहत हो गया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।