क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। अपनी बहन की ससुराल तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया युवक की प्राईवेट बस में सफर के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गये। वहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी संतोष (45) पुत्र देवराज अपनी बहन मैना की ससुराल तीन दिन पहले उरई गया था। वह वहां तेरहवीं संस्कार में शामिल हुआ। शनिवार की सुबह प्राईवेट बस में बैठकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में खन्ना गांव के पास बस से उतरकर उसने दवा खरीदी। इसके बाद वह फिर बस मे बैठ गया। प्राइवेट बस बांदा पहुंचने पर सभी यात्री उतर गये लेेकिन संतोष बस में ही बैठा रहा। परिचालक ने उसे हिलाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत हो जाने की खबर मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई संजय ने बताया कि संतोष अपने पीछे पत्नी विमला छोड़ गया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *