बांदा। बीती शाम को खेत में पानी लगाते वक्त किसान को सर्प ने डस लिया। उसकी हालत अचानक ही बिगड़ने लगी। परिजनों उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी राममिलन (52) पुत्र रसपाली शुक्रवार की शाम खेत में पानी लगा रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो लड़की और दो लड़के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *