वाराणसी। दिनांक 22 दिसंबर, दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा सम्मेलन का समापन आज हिंदुस्तान होटल इंटरनेशनल मलदहिया के सभागार में संपन्न हुआ।।
आज दुसरे दिन के प्रथम सत्र मे जीएसटी अधिनियम में हालिया संशोधन, द्वितीय सत्र मे
कारण बताओ नोटिस और जीएसटी अपील को संभालना और जवाब देना तृतीय सत्र मे बजट में साइबर सुरक्षा कैसे सीखें विषयो पर दुसरे राज्यो से आए पेशेवर विशेषज्ञो ने कार्यक्रम मे आऐ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जानकारी दी।
कार्यक्रम मे सीए कपिल वैश बरैली, सीए अंकित सोमानी अजमेर, नीरज अग्रवाल कोलकाता ने अलग-अलग विषय पर श्रोताओ को अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के वक्ता सीए अंकित सोमानी ने विभाग द्वारा वर्तमान में जारी किए जा रहे कारण बताओं नोटिस में कैसे जवाब दें उसके बारे में बताया
कार्यक्रम के तीसरे सत्र के वक्ता सीए नीरज अग्रवाल ने बताया कि आपके संगठन को साइबर खतरे से कैसा बताया जाए और सुरक्षा के उपाय के बारे में चर्चा की। आज तक मजबूत साइबर सुरक्षा सुरक्षा बनाए रखना कभी भी इतना महत्वपूर्ण नहीं रहा है। साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त फंडिंग के बिना, आपका संगठन लगातार बढ़ते परिदृश्य के प्रति असुरक्षित हो जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए मनीषा बियानी, मनोज अग्रवाल एवं अशोक कुमार ठुकराल ने की।
कार्यक्रम के अंत मे शाखा अध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी सीए प्रोफेशनल का सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का सयोजक पूर्व अध्यक्ष सीए कमलेश अग्रवाल, सीए शिशिर उपाध्याय थे।
कार्यक्रम के अंत धन्यवाद् ज्ञापन शाखा के सचिव नीरज कुमार सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा, सीए ईशा सिंह एवं शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, सोमदत्त रघु, विश्वजीत सिंह, प्रकाश पांडे, संजीव श्रीवास्तव, पी के अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।